‘अयोध्या में चली गोली तो लगा मरना तय है’ उमा भारती ने सुनाई कारसेवा-आंदोलन की चौंकाने वाली कहानी
उमा भारती की आंखों से ये पूरा आंदोलन गुजरा. कई ऐतिहासिक मौकों पर खुद उमा भारती शामिल रही. हमारे सहयोगी आजतक से बात करते हुए उमा भारती ने इस आंदोलन की कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर आंदोलन इस देश का सबसे बड़ा धार्मिक-राजनीतिक विवाद में से एक रहा है. इस आंदोलन में कई लोग शहीद हुए तो कई लोगों ने जेल काटी. इस आंदोलन ने कई सरकारों को गिराया तो कई सरकारों को बनाया भी. इस आंदोलन के कई चेहरे रहे. इनमें से एक चेहरा उमा भारती भी रहीं. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती राम जन्मभूमि आंदोलन से शुरू से ही जुड़ी रहीं. उन्होंने कारसेवा का भी नेतृत्व किया तो वहीं वह 6 दिसंबर वाले दिन भी मंच पर मौजूद रहीं.