राम मंदिर-बाबरी विवाद के दौरान खुदाई में ASI के KK मोहम्मद को क्या मिला, जिससे बदल गया केस?
Ram Mandir in Ayodhya: राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद के दौरान तत्कालीन विवादित परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की तरफ से कई बार खुदाई की गई थी. खुदाई के दौरान पुरातत्व विभाग को काफी कुछ मिला था.
ADVERTISEMENT

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होनी है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. इस बीच एक बार फिर राम मंदिर आंदोलन के इतिहास और उस दौरान की तत्कालीन घटनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक पुरानी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जो राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद मामले के फैसले में काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ.