लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Weather Alert: बारिश से पहले अमेठी में प्रशासन अलर्ट, जलभराव रोकने के लिए तैयारियां तेज

Amethi Weather 2nd July 2026: अमेठी में मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए प्रशासन ने व्यापक नाला सफाई अभियान शुरू किया है. जेसीबी और सफाईकर्मियों की मदद से नालों से सिल्ट और कचरा हटाया जा रहा है. एसडीएम पंकज मिश्रा ने समय पर सफाई पूरी करने और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

बारिश से पहले अमेठी में प्रशासन अलर्ट, जलभराव रोकने के लिए तैयारियां तेज
बारिश से पहले अमेठी में प्रशासन अलर्ट, जलभराव रोकने के लिए तैयारियां तेज
social share
google news

Amethi News: मानसून के आगमन से पहले नगर पंचायत अमेठी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. एसडीएम पंकज मिश्रा के निर्देश पर नगर पंचायत और तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से व्यापक नाला सफाई अभियान शुरू किया है, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी सुचारु बनी रहे.