Amethi Job Fraud: अमेठी में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवक से धोखाधड़ी
Amethi News: नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी का मामला अमेठी में सामने आया है. आयकर विभाग और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद पर भर्ती का झांसा देकर आरोपी ने दंपति से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। फर्जी दस्तावेज, बाउंस चेक और धमकियों के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.
ADVERTISEMENT

Amethi Job Scam
Amethi News: नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में अमेठी कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है. भगवानपुर मजरे उमापुर गानापट्टी निवासी संजय कुमार प्रजापति ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि सीतारामपुर मजरे बांहापुर निवासी अजय कुमार पाठक ने पहले उन्हें आयकर विभाग में इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये लिए. इसके बाद व्हाट्सएप पर कथित चयन सूची और पुलिस सत्यापन से संबंधित दस्तावेज भेजे गए. जब दस्तावेजों की जांच कराई गई तो वे फर्जी निकले.
