लेटेस्ट न्यूज़

संभल में सरकारी जमीन पर बनी मुस्तफा कादरी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर? जांच रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में प्रशासन

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी भूमि पर कथित रूप से बने एक धार्मिक ढांचे को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Sambhal Mosque Demolition News
Sambhal Mosque Demolition News (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Sambhal Mosque Demolition News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी भूमि पर कथित रूप से बने एक धार्मिक ढांचे को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. मामला नखासा थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव का है, जहां स्थित मुस्तफा कादरी मस्जिद को लेकर जांच के बाद प्रशासनिक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं. अधिकारियों का दावा है कि मस्जिद का निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है, जिसके चलते अब ध्वस्तीकरण के प्रोसेस को आगे बढ़ाया जा रहा है. लोगों का मानना है कि इसपर बुलडोजर चल सकता है.