गाजीपुर में कमलेश बिंद के एनकाउंटर के खिलाफ क्यों उतरी सपा? समझिए पूरी इनसाइड स्टोरी
यूपी Tak के शो 'आज का यूपी' में देखें राज्य की 3 बड़ी खबरें. गाजीपुर में कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर सपा और परिजनों ने उठाए सवाल, पूर्वांचल में सियासी उबाल. गाजियाबाद में असद के एनकाउंटर पर सपा क्यों है चुप? वहीं, सीएम योगी के जन्मदिन पर हुए तीखे वाकयुद्ध से भड़के अखिलेश यादव.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav (File Photo)
यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. आज के शो में पहली बड़ी खबर गाजीपुर में हुए कमलेश बिंद के एनकाउंटर से जुड़ी है जिसने पूर्वांचल की सियासत को पूरी तरह गर्मा दिया है और समाजवादी पार्टी इस पर खुलकर योगी सरकार को घेर रही है. दूसरी खबर गाजीबाद एनकाउंटर को लेकर सपा की रहस्यमयी चुप्पी पर है, जहां कैमरे पर हुई हत्या के आरोपी असद के ढेर होने पर विपक्ष ने मौन साध लिया है. वहीं तीसरी बड़ी खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर आए उनके एक तीखे बयान की है जिसमें नल-जल योजना के बहाने किए गए कटाक्ष पर अखिलेश यादव बुरी तरह भड़क गए हैं और दोनों नेताओं के बीच की राजनीतिक व निजी तल्खी खुलकर सामने आ गई है.
