Amethi News: आखिर कहां गायब हुई 12वीं की छात्रा, परिवार बेहाल, पुलिस की कई टीमें तलाश में
Amethi Crime News: 24 जुलाई से गायब छात्रा का कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कई टीमों को तलाश में लगाया है और विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

आखिर कहां गायब हुई 12वीं की छात्रा, परिवार बेहाल, पुलिस की कई टीमें तलाश में
Amethi News: कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. घटना के बाद परिजनों ने कई दिनों तक अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस की शरण ली. पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है.
