Amethi Crime News: अमेठी में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से सिर पर वार, दो आरोपी गिरफ्तार
Amethi News: अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
ADVERTISEMENT

Amethi News: अमेठी मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन भिटवा मजरे चिलबिली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. पीड़ित अवधेश यादव पुत्र शिवबरन यादव ने थाना मुंशीगंज में दी गई तहरीर में बताया कि 12 मई की रात करीब 12:35 बजे बिजली चले जाने के कारण वह घर से कुछ दूरी पर टहल रहा था.