लेटेस्ट न्यूज़

पगफेरे की रस्म के बाद लौटते समय पति रुका मिठाई लेने के लिए, पत्नी अचानक हो गई गायब! कहां गई वो?

आगरा के पिनाहट में शादी के पांच दिन बाद पगफेरे से लौट रही नवविवाहिता के फरार होने का मामला सामने आया है. पति का आरोप है कि पत्नी सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर भाग गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद एक नवविवाहिता के फरार होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पगफेरे की रस्म निभाकर ससुराल लौटते समय महिला रास्ते में पति और परिजनों को छोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर चली गई. पति मिठाई खरीदने के लिए दुकान पर रुका था, तभी पत्नी ने शौच जाने की बात कही और कुछ देर बाद एक लोडिंग मैक्स वाहन में बैठकर वहां से निकल गई. पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.