राहुल और विकास के साथ मिलकर ताजमहल के पास गजब का कांड कर रहा था शौकत, तीनों धरे गए तो सब पता चला
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल पश्चिमी और पूर्वी द्वार पर पर्यटकों को जबरन घुमाने और महंगे होटलों में ले जाने के लिए दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा का ताजमहल दुनिया के महान आश्चर्यों में शुमार है. यहां घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक अपने देश जाकर इसकी सुंदरता की गाथा गाते नहीं थकते हैं, लेकिन आगरा के लोकल बदमाशों का क्या करें. वो बदमाश जो इस बेशकीमती इमारत और इसके मशहूर नाम को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ते. थोड़े से पैसों के लिए ये भारत की साख पर बट्टा लगाते हैं सो अलग. ऐसे ही तीन बदमाशों को आगरा के ताजमहल के पश्चिमी और पूर्वी द्वार के पास से पकड़ा गया है. आइए अब आपको इनकी बदमाशियां बताते हैं.
