आगरा की अटलपुराम टाउनशिप में आज से प्लॉट खरीदने की ऑनलाइन बुकिंग होगी शुरू, इस दाम पर मिलेंगे यहां Plots
Agra ADA Atalpuram Township News: आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप योजना में प्लॉट खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया आज यानी 8 अगस्त से शुरू हो रही है.
ADVERTISEMENT

Agra Atalpuram township
Agra ADA Atalpuram Township News: आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप योजना का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा चुका है. यह योजना लगभग 340 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी. आपको लेटेस्ट अपडेट देते हुए बता दें कि इस योजना में प्लॉट खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो रही है. आवेदन सिर्फ जनहित पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन के साथ 1100 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा.