11 देशों की सुंदिरयां जब आगरा के ताजमहल पहुंचीं तो क्या हुआ इनके साथ?
मिस टीन अर्थ 2025 की 11 देशों की सुंदरियां ताजमहल पहुंचीं, जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति और ताज की भव्यता को करीब से देखा. पर्यटकों में इन अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को लेकर खासा उत्साह दिखा.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का नज़ारा दुनियाभर की सुंदरियों के जमावड़े से और भी मनमोहक हो गया. आपको बता दें कि गुरुवार को मिस टीन अर्थ 2025 की 11 देशों की फाइनलिस्ट ताजमहल यहां पहुंचीं. इन सुंदरियों की मौजूदगी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. स्पेन, मेक्सिको, फिलीपींस, भारत, नेपाल, नीदरलैंड, वियतनाम, कनाडा, कंबोडिया, क्यूबा और श्रीलंका से आईं ये प्रतिभागी ताज की भव्यता और भारत की समृद्ध संस्कृति से बेहद प्रभावित हुईं.
