लेटेस्ट न्यूज़

TCS मैनेजर मानव शर्मा केस में पुलिस ने लगाई चार्जशीट, पत्नी निकिता, सास-ससुर और ‘साली’ को लेकर क्या सामने आया?

मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में आगरा पुलिस ने दो महीने की जांच के बाद बड़ा कदम उठाया है. 24 फरवरी 2025 को आत्महत्या करने वाले मानव शर्मा की मौत के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. यह मामला अब आगरा की CJM कोर्ट में विचाराधीन है, जहां अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मुकदमा चलेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Manav Sharma Suicide Case: आगरा निवासी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत मानव शर्मा की आत्महत्या का मामला सबको चौंका देने वाला है. उन्होंने 24 फरवरी 2025 को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. मरने से पहले मानव ने 7 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी निकिता शर्मा और ससुराल पक्ष को मानसिक उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार ठहराया था. मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में आगरा पुलिस ने दो महीने की जांच के बाद बड़ा कदम उठाया है. 24 फरवरी 2025 को आत्महत्या करने वाले मानव शर्मा की मौत के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. यह मामला अब आगरा की CJM कोर्ट में विचाराधीन है, जहां अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मुकदमा चलेगा.