लेटेस्ट न्यूज़

आगरा के उन इलाकों की लिस्ट जहां जमीन का सर्किल रेट 40% तक बढ़ा, धुंआधार बढ़ जाएगी प्लॉट्स की कीमत

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रशासन ने 8 साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला किया है. सर्किल रेट के बढ़ने का सीधा असर संपत्ति खरीदने वालों पर पड़ेगा. नए सर्किल रेट के बाद जमीन, मकान और दुकान खरीदना 40 प्रतिशत महंगा हो जाएगा.

ADVERTISEMENT

Agra New Circle Rate
Agra New Circle Rate
social share
google news

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रशासन ने 8 साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला किया है. सर्किल रेट के बढ़ने का सीधा असर संपत्ति खरीदने वालों पर पड़ेगा. नए सर्किल रेट के बाद जमीन, मकान और दुकान खरीदना 40 प्रतिशत महंगा हो जाएगा. नए सर्किल रेट की वजह से आवासीय क्षेत्रों में दरें 30 से 40% तक बढ़ेंगी. व्यावसायिक दरों में 35 से 40% तक वृद्धि देखने को मिलेगी और रोड सेगमेंट में दरें 50% तक बढ़ीं हैं. वहीं नवविकसित क्षेत्रों में 30% और औद्योगिक क्षेत्रों में 30% तक वृद्धि होगी.