आगरा में मनचाहे कैंडिडेट को वोट नहीं देने पर धर्मपाल को मारी गई थी गोली, अब इन 11 को मिला जिंदगी भर का दर्द
उत्तर प्रदेश के आगरा में पंचायत चुनाव के दौरान मताधिकार के प्रयोग से उपजे विवाद में हुई हत्या के करीब 20 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा में पंचायत चुनाव के दौरान मताधिकार के प्रयोग से उपजे विवाद में हुई हत्या के करीब 20 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. बता दें कि कोर्ट ने ये फैसला अगस्त साल 2005 में हुए दो पक्षों के बीच टकराव को लेकर सुनाया है जिसमें धर्मपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं उनके भाई धर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस मामले में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) आगरा ने दो पक्षों के कुल 11 लोगों को दोषी ठहराते हुए उन्हें अलग-अलग सजा सुनाई है.