लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में कैलिफोर्निया से आई 80 साल की महिला से बीच सड़क पर लूट लिया गया पर्स, कैसे हुआ ये सब

आगरा में कैलिफोर्निया से आई 80 साल की NRI महिला टप्पेबाजी की शिकार हो गईं. जयपुर में शादी अटेंड करने के बाद दिल्ली जा रहीं महिला की कार को बाइक सवार बदमाशों ने टायर पंचर होने का झांसा दिया. जैसे ही ड्राइवर ने गाड़ी रोकी बदमाशों ने पिछली सीट से बुजुर्ग महिला का पर्स छीन लिया.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के आगरा में कैलिफोर्निया से आई एक NRI बुजुर्ग महिला के साथ टप्पेबाजी की वारदात सामने आई है. लगभग 80 वर्षीय महिला अपनी बेटी के साथ कार से दिल्ली जाने के लिए निकली थीं. रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने कार ड्राइवर को टायर पंचर होने का झांसा दिया. ऐसे में ड्राइवर ने एक किलोमीटर चलकर पंचर की दुकान पर गाड़ी रोक दी. तभी पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैक सीट पर बैठी बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए. पर्स में पैसे के अलावा पासपोर्ट जैसे जरूरी डॉक्यमेंट की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस को ड्राइवर पर भी इस घटना में शमिल होने का शक बना हुआ है.