लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में ट्यूशन पढ़ने गए 12वीं के छात्र ने पुरानी बंदूक उठाकर चलाई, गोली लगी प्राइवेट पार्ट में, नहीं बची जान

आगरा के पिनाहट में बच्चों के बंदूक से खेलने के दौरान अचानक गोली चल गई जो 17 साल के छात्र मोहित को लग गई. गंभीर घायल मोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम और सनसनी फैल गई.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बच्चों का एक खेल पल भर में मातम में बदल गया. पिनाहट इलाके के बसई अरेला गांव में 12वीं का छात्र ट्यूशन पढ़ने गया था. लेकिन वहां रखी एक पुरानी गजाई (भर्तु) बंदूक से बच्चे खेलने लगे. इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और सीधे चली गोली छात्र के प्राइवेट पार्ट में जा लगी. गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.