लेटेस्ट न्यूज़

दिवाली से पहले बुझा दो परिवारों का चिराग, मिट्टी का टीला ढहने से दो बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में दिवाली से पहले बुधवार, 3 नवंबर को दो परिवारों का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया. हरदोई में बेहटागोकुल थाना…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हरदोई में दिवाली से पहले बुधवार, 3 नवंबर को दो परिवारों का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया. हरदोई में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में दिवाली की तैयारियों को लेकर दो बच्चों सड़क किनारे रजवाहा से मिट्टी लेने गए थे. उसी दौरान रजवाहा के अंदर उतरकर मिट्टी खोदते समय बच्चों के ऊपर रजवाहे का ऊपरी मिट्टी का टीला ढह गया, जिसमें दबकर दोनों बच्चों की मौत हो गई.