लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश में किस जाति ने किसे वोट किया? अपर कास्ट का ये आंकड़ा आपको हैरान कर देगा

UP News: लोकसभा चुनावों में यूपी ने भाजपा को जबरदस्त झटका दिया है. यूपी ने ही भाजपा को बहुमत से दूर कर दिया है. इसी बीच सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटी (CSDS) ने लोकनीति के साथ मिलकर किए गए पोस्ट पोल सर्वे का आंकड़ा शेयर किया है. इस आंकड़े में बताया गया है कि यूपी में किस जाति या धर्म के लोगों ने किसके पक्ष में मतदान किया है.

ADVERTISEMENT

UP Lok Sabha Chunav Update
UP Lok Sabha Chunav Update
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के नतीजों ने सबको चौंका कर रख दिया है. यूपी को अपनी सबसे मजबूत सियासी जमीन मान रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को यहां से जोरदार झटका लगा है. 2019 के चुनावों में बीजेपी को यूपी में 62 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी, जबकि एनडीए को 64 सीटें मिली थीं. इस बार बीजेपी को 33 सीटें मिली हैं जबकि एनडीए को 36 सीटें. इस हिसाब से इसे बीजेपी और एनडीए का जबर्दस्त नुकसान समझा जा रहा है. इस बीच सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटी (CSDS) ने लोकनीति के साथ मिलकर किए गए पोस्ट पोल सर्वे का आंकड़ा शेयर किया है. इस आंकड़े में बताया गया है कि यूपी में किस जाति या धर्म के लोगों ने किसके पक्ष में मतदान किया है.