यूपी में पहले 2 फेज की 16 सीटों पर इतनी कम हो गई वोटिंग! किसे होने जा रहा इसका नुकसान?
UP Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल अपने चरम पर है. मालूम हो कि इस बार उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होना है, जिनमें से पहले दो फेज की 16 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Yogi Adityanath
UP Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल अपने चरम पर है. मालूम हो कि इस बार उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होना है, जिनमें से पहले दो फेज की 16 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. बता दें कि यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं और अब 64 सीटों पर बाकी पांच चरणों में मतदान होना है. आपको बता दें कि चुनाव आयोग इस बीच पहले दो फेज में हुई वोटिंग का सीट वाइज पूरा डेटा जारी किया है. चुनाव आयोग की ओर से जारी हुए डेटा को देख पता चलता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार पहले दो चरण की 16 सीटों पर करीब 3 से 11 फीसदी तक का डिक्लाइन होता नजर आ रहा है. खबर में आगे तफ्सील से जानिए पहले और दूसरे फेज में यूपी की 16 सीटों पर हुए मतदान से क्या संकेत मिल रहे हैं?