लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather News: यूपी में Monsoon जल्द ही देगा दस्तक, IMD ने बता दी तारीख

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है. चिचिलाती गर्मी की वजह से कहीं बाहर जाना भी मुश्किल हो गया है. इस बीच IMD ने बता दिया है कि यूपी में मॉनसून कब आएगा...

ADVERTISEMENT

Monsoon forecast
Monsoon forecast
social share
google news

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है. चिचिलाती गर्मी की वजह से कहीं बाहर जाना भी मुश्किल हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान को मानें तो फिलहाल आने वाले तीन से चार दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. आने वाले पांच दिनों में तापमान और उमस का कहर जारी रहेगा. मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि तापमान अभी काफी ज्यादा रहेगा. हीट वेव के कारण बुंदेलखंड रीजन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में असर अगले 5 दिन तक रहेगा और इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.