लेटेस्ट न्यूज़

यूपी की 80 सीटों के दो लेटेस्ट सर्वे उड़ा देंगे अखिलेश के होश! PDA दांव के बावजूद ऐसा हाल

इधर एक तरफ अखिलेश PDA का नारा लगा रहे हैं, उधर सामने आए दो लेटेस्ट सर्वे के आंकड़े सपा चीफ के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं. जानें आंकड़ों से क्या सामने आया?

ADVERTISEMENT

UP Tak
तस्वीर में अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव PDA फॉर्मूले को लेकर सियासी मैदान में उतरे हैं. PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक. बता दें कि अखिलेश का दावा है कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद वह पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए काम करेंगे, उन्हें उनकी हिस्सेदारी दिलाएंगे. इधर एक तरफ अखिलेश PDA का नारा लगा रहे हैं, उधर सामने आए दो लेटेस्ट सर्वे के आंकड़े सपा चीफ के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं.