UPTak Baithak Logo

'मुझे जरा भी घबराहट...' वायनाड से प्रत्याशी घोषित होने पर ऐसा था प्रियंका गांधी का पहला रिएक्शन

Priyanka Gandhi News: प्रियंका गांधी ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद कहा, "मुझे जरा भी घबराहट नहीं है… मैं बहुत खुश हूं कि मुझे वायनाड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा.

ADVERTISEMENT

Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi
social share
Google CTA

Priyanka Gandhi News: 2019 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद से प्रियंका गांधी के कभी अमेठी, तो कभी रायबरेली और यहां तक की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर समय-समय पर अटकलें लगाई जाती रहीं, लेकिन कांग्रेस के उन्हें वायनाड सीट से उपचुनाव में मैदान में उतारने की घोषणा के बाद अब इनपर विराम लग गया है. कांग्रेस ने सोमवार को फैसला किया कि राहुल गांधी रायबरेली के सांसद बने रहेंगे और वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे. केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी ने लगातार दो बार जीत दर्ज की.