लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली या वायनाड, कौन सी सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी? सामने आ गई बड़ी जानकारी

Uttar Pradesh News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे.

ADVERTISEMENT

priyanka gandhi
बहन प्रियंका के साथ राहुल गांधी
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लकिर्जुन खड़गे ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड, दो लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं. नियमों के मुताबिक चुनाव नतीजे आने के 14 दिन तक एक सीट छोड़नी होती है. 4 जून को नतीजे आए थे, ऐसे में राहुल गांधी को 18 जून तक इस बात का एलान करना था. वहीं वायनाड सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी.