पीलीभीत से वरुण गांधी, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी को सपा का टिकट? वायरल लिस्ट का सच जानिए
इस बीच सपा के नाम से उम्मीदवारों की एक सूची सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें पीलीभीत से वरुण गांधी, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह और मछलीशहर से रागनी सोनकर के नाम की घोषणा होने का दावा किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

UP Political News: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा, जो 19 अप्रैल से शुरू होकर एक जून को समाप्त होगा. आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. बता दें कि यूपी की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने अब तक 40 से ज्यादा अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. मगर इस बीच सपा के नाम से उम्मीदवारों की एक सूची सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें पीलीभीत से वरुण गांधी, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह और मछलीशहर से रागनी सोनकर के नाम की घोषणा होने का दावा किया जा रहा है. वायरल सूची की हकीकत जानने के लिए इस खबर को आगे विस्तार से पढ़ें.
