Lucknow Blast video: लखनऊ के बेहटा बाजार में विस्फोट से घर के परखच्चे उड़े, आलम और उसकी पत्नी मुन्नी की मौत, क्या-क्या पता चला?
लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में फैक्ट्री संचालक आलम और उनकी पत्नी शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Lucknow Blast News: राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा बाजार में रविवार दोपहर एक घर में जोरदार विस्फोट हो गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी. विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया. बता दें कि हादसे में फैक्ट्री संचालक और उसकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.