लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर में EVM को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सपाइयों ने काटा था बवाल, अब मामले में आया नया मोड़

Jaunpur Loksabha Seat: उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान के बाद स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर EVM को लेकर सपा नेताओं द्वारा बवाल मचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Jaunpur Loksabha Seat: उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान के बाद स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर EVM को लेकर सपा नेताओं द्वारा बवाल मचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह बताया कि ईवीएम रिजर्व वाहन को अनावश्यक रोकने, आरोप-प्रत्यारोप लगाने और भीड़ जमा करने के संबंध में पुलिस ने जगदीश उर्फ गप्पू नामक युवक समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.