लेटेस्ट न्यूज़

राजदीप ने माना UP में अखिलेश ने दिए अच्छे कैंडिडेट पर चुनाव नतीजे को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

UP Loksabha Election 2024: इस चिलचिलाती गर्मी में वोट डालने जा रहे मतदाताओं के मन में यह सवाल घूम रहा है कि आखिर इस बार यूपी में NDA आगे रहेगा या विपक्षी दलों का समूह 'INDIA' सूबे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजयी रथ रोक देगा.

ADVERTISEMENT

up loksabha election
up loksabha election
social share
google news

UP Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में पहले चार चरण के तहत 39 सीटों पर लोकसभा चुनाव हो गया है, अब बाकी बचीं 41 सीटों पर आगामी 3 फेज में वोटिंग होगी. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां अपने ऊफान पर हैं. इस चिलचिलाती गर्मी में वोट डालने जा रहे मतदाताओं के मन में यह सवाल घूम रहा है कि आखिर इस बार यूपी में NDA आगे रहेगा या विपक्षी दलों का समूह 'INDIA' सूबे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजयी रथ रोक देगा. इसी सवाल का जवाब Tak के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से पूछा. आप खबर में आगे जानिए राजदीप सरदेसाई ने हमें अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में से कौन-कौनसी बाते बताईं?