UPTak Baithak Logo

कुछ ही दिन में बदल गया सियासी समीकरण, ताजा सर्वे से आई अखिलेश यादव के लिए गुड न्यूज!

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. आखिर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश राज्य में कौनसी पार्टी आगे रहेगी? फिलहाल यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां विपक्षी पार्टियों का समूह INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले NDA के खिलाफ सियासी बिसात बिछा रहा है. आखिर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश राज्य में कौनसी पार्टी आगे रहेगी? लोगों के इन्हीं सवालों का जवाब तलाशने के लिए समय-समय पर ओपिनियन पोल्स के आकंड़े सामने आ रहे हैं, जिन्हें देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि आगामी चुनाव में क्या हो सकता है. इस बीच यूपी Tak ने आपके लिए पिछले दो ओपिनियन पोल्स के आंकड़ों की तुलना की है.