PM आवास पर मोदी की बैठक में स्मृति ईरानी को नहीं मिला न्योता, अमेठी हार के बाद जा सकती है केंद्रीय मंत्री की कुर्सी
PM Modi Oath Taking Ceremony: भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की तीसरी सरकार का शपथ ग्रहण, रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में होगा. एनडीए सरकार में उत्तर प्रदेश से भी मंत्री बनाए जाएंगे. इसमें भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Smriti Irani
PM Modi Oath Taking Ceremony: भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की तीसरी सरकार का शपथ ग्रहण, रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में होगा. एनडीए सरकार में उत्तर प्रदेश से भी मंत्री बनाए जाएंगे. इसमें भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हैं. शपथ ग्रहण समारोह से पहले नरेंद्र मोदी ने NDA के संभावित मंत्रियों के साथ पहली बैठक की है, जिसकी तस्वीर सामने आई है. वहीं इस बैठक में भाजपा के कई बड़े चेहरे और पिछले सरकार मोदी कैबिनेट का हिस्सा रहे कई मंत्री नदारद दिखे, जिसमें यूपी से स्मृति ईरानी और अजय मिश्र टेनी का नाम भी शामिल है.