लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी में एक बार फिर होगा स्मृति ईरानी और राहुल गांधी का आमना-सामना! तेज हुई हाई-प्रोफाइल मुकाबले की सुगबुगाहट

इस लोकसभा चुनाव में यूपी के जिस सीट पर लोगों की अभी से सबसे ज्यादा नजर है, अमेठी उनमें से एक है. कहा जा रहा है कि 2019 के तरफ यहां एक बार फिर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : देश में लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने रह गए हैं. हांलकि अभी चुनाव आयोग ने चुनाव के तारिखों का एलान तो नहीं किया है पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसकी तैयरियां में जी-जान लगाना शुरू कर दिया है. इस चुनावी जंग का सबसे बड़ा मैदान बनने वाला राज्य, उत्तर प्रदेश में तो राजनीति पारा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. वहीं इस लोकसभा चुनाव में यूपी के जिस सीट पर लोगों की अभी से सबसे ज्यादा नजर है, अमेठी उनमें से एक है. कहा जा रहा है कि 2019 के तरफ यहां एक बार फिर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. भाजपा ने तो अमेठी से स्मृति ईरानी के नाम के एलान कर दिया है पर कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.