UPTak Baithak Logo

क्या अखिलेश यादव से मिलीं संघमित्रा मौर्य? इस वायरल तस्वीर की पूरी कहानी जानिए

संघमित्रा मौर्य की अखिलेश यादव के साथ की तस्वीर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के सूत्रों ने इसे पुराना बताया है. सपा सूत्रों का कहना है कि अखिलेश और संघमित्रा की जो तस्वीर अभी वायरल हो रही है वो दरअसल पुरानी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नेताओं के एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है. इस बीच एक चर्चा तेज है कि इस बार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बदायूं से वर्तमान सांसद संघमित्रा मौर्य का टिकट काट देगी. वहीं, कहा तो यह भी जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) संघमित्रा मौर्य को टिकट दे सकती है. इन्हीं सब चर्चाओं के बीच सपा मुखिया और संघमित्रा मौर्य की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. क्या है इस इस तस्वीर की सच्चाई, उसे आप खबर में आगे जानिए.