हेमा मालिनी से लेकर संघमित्रा तक…ये हैं यूपी BJP के उन सांसदों के नाम जिनका कट सकता है टिकट!
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में उठा-पटक का दौर शुरू हो चुका है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 80 में से 75 सीट जीतने का लक्ष्य हासिल कर लेगी तो दूसरे राज्यों के संभावित नुकसान की भरपाई हो जाएगी.
ADVERTISEMENT

UP News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में उठा-पटक का दौर शुरू हो चुका है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 80 में से 75 सीट जीतने का लक्ष्य हासिल कर लेगी तो दूसरे राज्यों के संभावित नुकसान की भरपाई हो जाएगी. ऐसे में सिर्फ भाजपा जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों पर फोकस कर रही है. इस स्थिति में 2 दर्जन से ज्यादा सांसदों के टिकट बदले जा सकते हैं. भाजपा में इस बात की फिलहाल चर्चा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में कई मौजूदा सांसदों का प्रदर्शन और फीडबैक के आधार पर टिकट कटने के आसार हैं. ऐसे में ये सांसद अब अपने क्षेत्र से लेकर दिल्ली दरबार तक हाजिरी लगाते हुए अपनी सीट की कवायद में भी नजर आ रहे हैं. आइए सबसे पहले बात उन सांसदों की करते हैं जिन पर टिकट कटने का संकट नजर आ रहा है.