UPSSSC ने जारी किया फाइनल रिजल्ट, 1828 पदों में 1643 अभ्यर्थी हुए सेलेक्ट; ऐसे चेक करें रिजल्ट और कटऑफ
उत्तर प्रदेश में सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UPSSSC has released the final result of the main examination (Photo: AI Generated)
UPSSSC Final Result 2026: उत्तर प्रदेश में सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 1828 पदों के लिए 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है. आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की सूची के साथ श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की है. उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और चयन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.
