लेटेस्ट न्यूज़

उत्तराखंड बोर्ड की टॉपर लिस्ट हुई जारी...जानें 10वीं और 12वीं में किसने किया टॉप

Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 2025 के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, खासतौर पर लड़कियों ने दोनों ही कक्षाओं में लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर रिजल्ट हासिल किए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी 19 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर UK बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं. उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं, 12वीं टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है. इस साल 10वीं में कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है. वहीं 12वीं में अनुष्का राणा ने टॉप किया है.