लेटेस्ट न्यूज़

2024 की यादें: 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शुभम ने किया टॉप, इसकी मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

यूपी बोर्ड के वो छात्र, जिनकी बोर्ड परीक्षाएं अब कुछ ही महीनों में शुरू होंगी. इस महत्वपूर्ण समय में अगर आपको प्रेरणा की जरूरत है, तो पिछले साल के प्रदेश टॉपर शुभम वर्मा की सफलता से सीख ले सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Shubham Verma
Shubham Verma
social share
google news

UP Board Result 2024 Topper: साल 2024 अपनी आखिरी दहलीज पर है और 2025 की दस्तक बस कुछ ही घंटों में होने वाली है. नए साल के स्वागत के साथ ही कई छात्र परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं. खासतौर पर यूपी बोर्ड के वो छात्र, जिनकी बोर्ड परीक्षाएं अब कुछ ही महीनों में शुरू होंगी. इस महत्वपूर्ण समय में अगर आपको प्रेरणा की जरूरत है, तो पिछले साल के प्रदेश टॉपर शुभम वर्मा की सफलता से सीख ले सकते हैं. शुभम ने 2024 के यूपी बोर्ड एग्जाम में वो कर दिखाया था, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. उन्होंने 97.80% के साथ 500 में से 489 अंक प्राप्त किए थे. शुभम की मेहनत और सफलता यह दिखाती है कि सही दिशा और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.