UPTak Baithak Logo

'यहां तक की चाणक्य को भी...', फेशियल हेयर को लेकर ट्रोल होने पर टॉपर प्राची ने करारा जवाब

इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा टॉप करने वाली प्राची निगम (Prachi Nigam) ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उनके चेहरे के बालों को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे.

ADVERTISEMENT

UP Board 10th topper Prachi Nigam
UP Board 10th topper Prachi Nigam
social share
Google CTA

UP Board Topper Prachi Nigam : इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 98.5 फीसदी अंक हासिल कर टॉप करने वाली प्राची निगम (Prachi Nigam) ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उनके चेहरे के बालों को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे. बता दें कि प्राची को 600 में से 591 नंबर प्राप्त हुए हैं. रिजल्ट आने के बाद समाज के कुछ लोगों ने प्राची के अच्छे स्कोर, उनकी पढ़ाई, कड़ी मेहनत को देखने और सराहने की जगह पर उनके चेहरे पर दिख रहे बालों का मजाक बनाया. अब प्राचि ने सबका खुलकर जवाब दिया है.