लेटेस्ट न्यूज़

CBSE Result 2025: रिजल्ट से पहले बदल गई ये महत्वपूर्ण प्रक्रिया, जानिए छात्रों के लिए क्या है नया नियम

CBSE Result 2025: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है. इस बार बोर्ड ने पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया में बदलाव करते हुए पहले उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी देने का निर्णय लिया है, ताकि छात्र पुनर्मूल्यांकन से पहले अपने अंक स्पष्ट रूप से देख सकें.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम की तारीख और समय की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी. लेकिन इसी बीच CBSE ने पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. बता दें कि अब छात्र पहले मूल्यांकन की गई आंसर शीट्स की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकेंगे, उसके बाद ही वे मार्क्स के वेरिफिकेशन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर पाएंगे.