लेटेस्ट न्यूज़

UPPCS में Rank-4 लाने वालीं अयोध्या की अनामिका मिश्रा को मिला डिप्टी कलेक्टर का पद, इससे पहले क्या करती थीं?

UPPCS Rank 4 Anamika Mishra: UPPCS में अयोध्या की अनामिका मिश्रा ने चौथा स्थान हासिल कर बाजी मारी है. अनामिका का चयन डिप्टी कलेक्टर (SDM) पद पर हुआ है. बिना कोचिंग, सेल्फ स्टडी के तीसरे प्रयास में मिली इस बड़ी कामयाबी से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है.

ADVERTISEMENT

UPPCS Rank 4 Anamika Mishra
UPPCS Rank 4 Anamika Mishra
social share
google news

UPPCS Rank 4 Anamika Mishra:उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने UPPCS का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में नेहा पंचाल ने टॉप किया है. UPPCS के टॉपरों की लिस्ट में कुछ बहुत से उम्मीदवार यूपी के रहने वाले हैं. इनमें से एक नाम अयोध्या की रहने वाली अनामिका मिश्रा का भी है. अनामिका मिश्रा ने चौथा स्थान हासिल किया है. इस शानदार कामयाबी के साथ उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है. जैसे ही यह खबर सामने आई अयोध्या सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और गर्व का माहौल छा गया.