UP रोडवेज में संविदा चालकों की 250 पदों पर होगी भर्ती, 25 अगस्त से 13 जिलों में लगेगा भर्ती मेला
उत्तर प्रदेश रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती के लिए 25 अगस्त से राज्यभर के 13 स्थानों पर भर्ती मेले शुरू होंगे. करीब 250 पदों पर भर्ती के लिए आठवीं पास और दो साल पुराने हैवी लाइसेंसधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UPSRTC Driver Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) में संविदा चालकों की भर्ती के लिए 25 अगस्त से भर्ती मेला आयोजित किया जाएगा. यह भर्ती अभियान कुल 13 अलग-अलग स्थानों पर चलेगा, जहां अभ्यर्थियों का आवेदन, जांच और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन में पूरा कराया जाएगा. बता दें कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सुविधाजनक स्थानों पर यह मेले आयोजित होंगे, जिससे अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें. रोडवेज प्रशासन ने इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है और प्रक्रिया को पारदर्शी रखने का दावा किया है.