लेटेस्ट न्यूज़

रेलवे में निकली 1376 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरा-मेडिकल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. RRB ने पैरा-मेडिकल के 1376 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें RRBकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रेजिस्ट्रेशन कराना होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

RRB ने पैरा-मेडिकल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

point

आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है.

point

इच्छुक उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर रेजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरा-मेडिकल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. RRB ने पैरा-मेडिकल के 1376 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रेजिस्ट्रेशन कराना होगा. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2024 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रेजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है. बता दें कि ये आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे.