लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस भर्ती परीक्षा में यूपी वालों का दूसरे राज्यों से भी होगा कंपीटिशन, कहां-कहां से आए आवेदन?

UP News: 60 हजार से अधिक पदों पर निकली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों ने तो आवेदन किया ही है बल्कि अन्य प्रदेशों के भी कई हजार छात्रों ने आवेदन किया है. बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती के लिए पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक तक के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

ADVERTISEMENT

UP Police Bharti Exam
UP Police Bharti Exam
social share
Google CTA

UP Police Bharti Exam: 23 अगस्त से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है. पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए योगी सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है. प्रशासन अलर्ट पर बना हुआ है. 60244 कॉन्स्टेबल पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों ने भी अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है. मगर यूपी पुलिस भर्ती के लिए यूपी के अभ्यर्थियों को सिर्फ यूपी के ही अभ्यर्थियों से नहीं बल्कि पूरे देश के अभ्यर्थियों का सामना करना पड़ेगा.