NIA रिक्रूटमेंट अलर्ट: इंस्पेक्टर, SI, ASI पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, डेडलाइन करीब
NIA recruitment 2025: NIA ने इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 98 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती निकाली है. आवेदन 45 दिनों के भीतर भेजना होगा. विवरण व फॉर्म NIA की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
ADVERTISEMENT

NIA recruitment 2025: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देशभर के योग्य अधिकारियों के लिए एक सुनहरा अवसर पेश किया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर डेपुटेशन के माध्यम से नियुक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक और योग्य अधिकारियों से 45 दिनों के भीतर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. ये भर्तियां अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न शाखाओं में की जाएंगी.