लेटेस्ट न्यूज़

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज लिमिटेड में निकली निकली भर्ती, जानें कब और कैसे होगी परीक्षा?

RITES recruitment 2025: RITES लिमिटेड ने इंजीनियर, फील्ड इंजीनियर, साइट असेसर और टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 19-20 मई 2025 है.

ADVERTISEMENT

Job Vacancy in IMU
Job Vacancy in IMU
social share
google news

RITES Recruitment 2025: भारतीय रेलवे की सरकारी कंपनी RITES लिमिटेड (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज लिमिटेड) ने विभिन्न अनुबंध आधारित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कंपनी ने गुरुग्राम और कोलकाता में आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के माध्यम से इन पदों के लिए उम्मीदवारों को चयनित करने की प्रक्रिया शुरू की है. RITES लिमिटेड में इंजीनियर (अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग), फील्ड इंजीनियर, साइट असेसर, और तकनीशियन जैसे पदों के लिए रिक्तियां हैं. यह भर्ती प्रक्रिया 26 मई से 28 मई 2025 के बीच आयोजित होने वाले इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय से पहले आवेदन कर सकते हैं.