लेटेस्ट न्यूज़

NCL में 200 टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती, सरकारी नौकरी पाने के लिए इस तारीख से पहले करें अप्लाई

NCL Technician Recruitment 2025: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने तकनीशियन कैडर के तहत कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये नियुक्तियां सिंगरौली (म.प्र.) और सोनभद्र (उ.प्र.) स्थित खदानों में की जाएंगी. इच्छुक अभ्यर्थी 10 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

NCL Technician Recruitment 2025: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने टेक्नीशियन कैडर के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह नियुक्तियां नियमित आधार पर मध्यप्रदेश के सिंगरौली और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले स्थित खदानों एवं प्रतिष्ठानों में की जाएंगी. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) कोल इंडिया लिमिटेड की एक मिनीरत्न एवं सहायक कंपनी है.

इन पदों पर होंगी भर्तियां

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. सभी पद टेक्नीशियन कैटेगरी के "ट्रेनी" स्तर पर हैं.
 

1. टेक्नीशियन फिटर (ट्रेनी) कैट. ITI

कैडर: एक्सकेवेशन – 66 पद

कैडर: इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल – 29 पद

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण.

आईटीआई (2 वर्ष का कोर्स) फिटर ट्रेड में + NCVT/SCVT द्वारा जारी ट्रेड सर्टिफिकेट.

NCVT/SCVT से एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र.
 

2. टेक्नीशियन इलेक्ट्रिशियन (ट्रेनी) कैट. ITI

कैडर: एक्सकेवेशन – 14 पद

कैडर: इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल – 81 पद

योग्यता: मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण.

इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 2 साल का ITI कोर्स + NCVT/SCVT ट्रेड सर्टिफिकेट.

एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र NCVT/SCVT से.
 

3. टेक्नीशियन वेल्डर (ट्रेनी) कैट. ITI

कैडर: एक्सकेवेशन – 10 पद

योग्यता: मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण.

वेल्डर ट्रेड में ITI + ट्रेड सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT)

एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NCVT/SCVT)
 

10 मई से पहले करें अप्लाई

बता दें कि ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल से शुरू हो चुके है. ऐसे में अगर आप इन पदों पर नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं तो आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई से पहले कर लें. एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)की तारीख भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन की विधि आदि की जानकारी के लिए अभ्यर्थी विस्तृत अधिसूचना संख्या 65 दिनांक 16.04.2025 और संशोधन संख्या 67 दिनांक 16.04.2025 का अवलोकन करें. सभी अधिसूचनाएं केवल NCL की आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर उपलब्ध होंगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी संशोधन या सूचना के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.