UPTak Baithak Logo

दिल्ली हाईकोर्ट में ग्रेजुएट और शॉर्टहैंड स्पीड वालों के लिए आई सरकारी नौकरी, सीनियर पीए और पीए के 150 पदों पर होगी भर्ती

Delhi High Court Recruitment: दिल्ली हाईकोर्ट में SPA और PA के 150 पदों पर भर्ती निकली है. जो उम्मीदवार ग्रेजुएट है और शॉर्टहैंड भी आती है, वे उम्मीदवार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Delhi High Court Recruitment: शॉर्टहैंड की स्पीड अच्छी है और अब सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं. तो ऐसे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 150 पदों पर भर्ती निकाली है. जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर काम करना चाहते हैं, वो दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी. फॉर्म और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है.