फ्रेशर्स के लिए BSNL ने निकाली 100 पदों पर बड़ी भर्ती...जानें आवेदन प्रक्रिया से लेकर सैलरी तक की पूरी डिटेल!
BSNL JTO Recruitment 2026: बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026 के तहत जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन शुल्क और 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा तरीका.
ADVERTISEMENT

BSNL JTO Recruitment 2026: भारत सरकार की टेलीकॉम कंपनी ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार अवसर दिया है. कंपनी ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें केवल BSNL के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि बाहरी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. अगर किसी उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग या विज्ञान की डिग्री है और वह टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी करना चाहता है, तो यह उसके लिए एक बेहतरीन मौका है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.