Chandauli News: मुहर्रम के मद्देनजर चंदौली में यातायात डायवर्जन लागू, दोपहर 12 बजे से बदले जाएंगे कई मार्ग
Chandauli Traffic News: मुहर्रम के मद्देनजर चंदौली में 26 जून दोपहर 12 बजे से 27 जून रात 2 बजे तक विशेष यातायात डायवर्जन लागू रहेगा. कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

मुहर्रम के मद्देनजर चंदौली में यातायात डायवर्जन लागू, दोपहर 12 बजे से बदले जाएंगे कई मार्ग
Chandauli News: मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर चंदौली पुलिस ने जनपद में विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की है. पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर यह व्यवस्था 26 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से 27 जून 2026 की रात 2 बजे तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान भारी वाहनों एवं मालवाहक वाहनों के आवागमन पर विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंध रहेगा, उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा.