Raebareli News: जमीन विवाद में दामाद की चाकू मारकर हत्या, सास-ससुर समेत परिजनों पर आरोप
Raebareli Crime News: रायबरेली में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. ससुराल पक्ष पर दामाद की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का आरोप है. दिन में हुए विवाद के बाद मेडिकल कराकर लौट रहे युवक पर कथित तौर पर घात लगाकर हमला किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT

जमीन विवाद में दामाद की चाकू मारकर हत्या, सास-ससुर समेत परिजनों पर आरोप
Raebareli Crime News: रिश्तों का कत्ल और जमीन की हवस जब सिर चढ़कर बोलती है, तो इंसान हैवान बन जाता है. नसीराबाद थाना क्षेत्र के गांव दुर्गा सिंह मजरे कुंवरमऊ में गुरुवार की काली रात एक ऐसे ही रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड से दहल उठी. यहाँ एक दामाद की उसकी ही ससुराल वालों ने जमीन के टुकड़े के लिए बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. वारदात के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और गांव छावनी में तब्दील हो गया.