Fatehpur News: जून के आखिरी सप्ताह में भी भीषण गर्मी का कहर, 42 डिग्री तापमान से जनजीवन बेहाल
Fatehpur Weather News: फतेहपुर में जून का आखिरी सप्ताह भी भीषण गर्मी के साथ गुजर रहा है. 42 डिग्री तापमान और लू से जनजीवन प्रभावित है, जबकि बारिश की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. धान की फसल पर संकट के बीच लोग और किसान अब मानसून की राहत भरी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

जून के आखिरी सप्ताह में भी भीषण गर्मी का कहर, 42 डिग्री तापमान से जनजीवन बेहाल
Fatehpur Weather News: जून का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन मौसम के तेवर अब भी बेहद कड़े बने हुए हैं. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार जारी है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आ रहे हैं.